धर्मशाला रैली में शांता-नड्डा और धूमल को दिया ट्रिपल तलाक : सुक्खू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में भाजपा सरकार की जन आभार रैली पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने तंज कसा है। बयान जारी कर भाजपा की अंतर्कलह पर चुटकी लेते हुए सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पास होने से पहले हिमाचल के अपने तीन दिग्गज नेताओं को एक साथ तलाक दे दिया है।
पूर्व सीएम और सांसद शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ट्रिपल तलाक देने का काम धर्मशाला में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर ने किया है।
दस करोड़ रुपये खर्च कर भी एक रुपये की सौगात नहीं दे पाए पीएम
नकारा सरकार के बदहाल एक साल के मौके पर मनाए जा रहे जश्न में इन तीनों नेताओं को मंच से बोलने का मौका तक नहीं दिया गया।सुक्खू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हिमाचल की भोली भाली जनता की भावनाओं से खेला है।
जयराम सरकार दस करोड़ रुपये खर्च कर भी एक रुपये की सौगात पीएम से नहीं ले पाए। मोदी ने चने, माह की दाल और मदरे का जिक्र तो किया लेकिन करोड़ों के कर्ज तले दबे हिमाचल को उससे उबारने की कोई बात नहीं की।
पुरानी योजनाओं का ही बखान किया गया। नई एक भी सौगात प्रदेश को नहीं दी गई। जयराम सरकार मोदी के सामने नतमस्तक नजर आई। कहा कि पीएम ने पड़ोसी राज्य पंजाब का नाम लेकर कर्ज माफी के मामले में झूठ बोला है।
पंजाब में कैप्टन सरकार कर्ज माफी की दूसरी किस्त जारी कर किसानों को पत्र भी सौंप चुकी है। हिमाचल की जनता पीएम और भाजपा को झूठ बोलने का सबक 2019 के लोकसभा चुनाव में सिखाएगी।