फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over gs bali at congress conference

लोकसभा चुनावों के लिए सुक्खू ने जीएस बाली को लेकर दिया बड़ा बयान

Tue, 10 Jul 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Updated Tue, 10 Jul 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
 sukhvinder singh sukhu statement over gs bali at congress conference

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनावों के लिए जीएस बाली की पैरवी की है। कांगड़ा के मटौर में कांग्रेस के जिला संगठनात्मक सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि बाली चुनाव लड़ें या न लड़ें, लेकिन वे लीड जरूर करें।

विज्ञापन


बाली अगर यहां से लीड करते हैं तो कांग्रेस की कांगड़ा-चंबा लोस की सीट पक्की है। इसका असर प्रदेश पर भी पड़ेगा। सुक्खू ने भाजपा सांसद शांता कुमार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सांसद ने कार्यकाल के दौरान कोई विकास कार्य नहीं करवाया।

विज्ञापन

खली के शो के बहाने खेल मंत्री ने मना लिया पत्नी का बर्थडे : मुकेश

 sukhvinder singh sukhu statement over gs bali at congress conference

 नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह में ही इतने मामले हो चुके हैं कि सरकार को अपने किए पर शर्मिंदा होना चाहिए। यह पहली सरकार है जो कहती है कि हम अभी सीख रहे हैं।

कांगड़ा के मटौर में कांग्रेस के जिला संगठनात्मक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे मुकेश ने कहा कि कुश्ती के नाम पर हिमाचल में हाल ही में हुए एक शो का फैसला अचानक नहीं हुआ।

कैबिनेट मेमो में लिखा गया कि यह शेड्यूल खेल नहीं है और आपको तीन करोड़ रुपये सरकारी खजाने से नहीं दिए जा सकते। फिर इस मसले को हल करने के लिए चीफ सेक्रेटरी को कहा गया।

अग्निहोत्री ने कहा कि इस इवेंट का अंत खेल मंत्री ने अपनी पत्नी का जन्मदिन रिंग पर मनाकर किया। उन्होंने खेल मंत्री से पूछा है कि क्या कैबिनेट में यह फैसला हुआ था कि उनकी पत्नी का जन्मदिन रेसलिंग के रिंग में मनाया जाएगा। 

बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा : बाली

 sukhvinder singh sukhu statement over gs bali at congress conference

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। इन चुनाव में प्रदेश सरकार के खिलाफ इतने मुद्दे हैं कि जनता दिल खोलकर कांग्रेस को अपना समर्थन देगी।

बाली ने कहा कि बेरोजगारी वर्तमान में सबसे बड़ा मुद्दा है। पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के लिए उनके भविष्य के लिए कई फैसले लिए गए। सीमेंट के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही।

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन छह महीनों में कुछ नहीं किया। यहां तक कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में किए काम भी रुकवा दिए गए। तबादलों के सिवाय सरकार ने कुछ नया नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोस चुनावों में हिमाचल की चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed