फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement at mandi himachal

नारेबाजी नहीं, पार्टी के लिए काम करें, सुखविंद्र सुक्खू ने कार्यकर्ताओं को दी सीख

Wed, 11 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 11 Jul 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement at mandi himachal

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब राजनीति में बड़ा बदलाव आ गया है। सत्ता परिवर्तन सोशल मीडिया से हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख दी कि वे जोश में आकर कुछ नेताओं के कहने पर नारेबाजी करने की बजाए हर प्रकार से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन


इसके लिए सोशल मीडिया का प्रयोग जरूरी हो गया है। मोदी सरकार ने 2014 के चुनाव में इस मंत्र को अपनाकर कांग्रेस के खिलाफ युवाओं का मन परिवर्तित कर दिया और भाजपा ने सरकार बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी को भरोसा भी दिलाया कि प्रदेश से इस बार चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने मोदी सरकार के साथ साथ प्रदेश की जयराम सरकार पर भी हमला किया और सरकार के छह माह के कार्यकाल को पूरी तरह से निराशाजनक बताया।  

सोच-समझ कर बयान दें कांग्रेस नेता : रजनी पाटिल            

sukhvinder singh sukhu statement at mandi himachal

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने मंडी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मतभेद भुलाकर एकजुट होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा बयान नहीं दें, जिससे संगठन को नुकसान पहुंचे। जोश में आकर होश खोने से  बचें और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें।

इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए और मोदी सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान पार्टी की ओर से प्रदान किया जाएगा। 

25 साल तो दूर पांच साल सीएम नहीं रहेंगे जयराम : मुकेश 

sukhvinder singh sukhu statement at mandi himachal

विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम ने हाल ही में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पर कुनबा संभालने की टिप्पणी की थी। उन्होंने सीएम से कहा कि सबसे पहले वह अपना कुनबा संभालें, उन्हें पता ही नहीं कि प्रदेश में क्या चल रहा है।

धूमल, शांता और नड्डा में रोजाना खिचड़ी पक रही है। उन्होंने सीएम को घेरते हुए कहा कि जयराम कहते हैं कि वह 25 साल तक सरकार चलाते रहेंगे, लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि वे 5 साल भी पूरे नहीं निकाल पाएंगे।

उन्होंने जयराम को अयोग्य सीएम करार देते हुए कहा कि उनकी प्रशासन पर पकड़ नहीं है। करसोग में पहले बहुुतकनीकी कालेज को रद्द कर दिया और कुछ महीनों के बाद अपना नाम लगाने के लिए दोबारा घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता ठीक नहीं है।

मंडी का विकास कांग्रेस की देन : कौल सिंह      

sukhvinder singh sukhu statement at mandi himachal

पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्होंने सभी प्रमुख नेताओं सहित वीरभद्र सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को भी व्यक्तिगत रूप से बुलाया था, लेकिन वीरभद्र सिंह इस बार भी नहीं आए।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि मंडी में जितना भी विकास हुआ है, वह सिर्फ कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर पर भी देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता में आने का आरोप लगाया है।    

वीरभद्र सिंह ने फिर किया किनारा
मंडी के कांग्रेस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर से किनारा किया है। मंडी में तीन बड़े सम्मेलन हो चुके हैं, लेकिन वीरभद्र सिंह ने इन सम्मेलनों में शिरकत नहीं की है। वही, पूर्व मंत्री जीएस बाली भी कार्यक्रम से नदारद रहे। 

सम्मेलन में जोरदार नारेबाजी 

sukhvinder singh sukhu statement at mandi himachal

मंडी में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई। इस दौरान कौल सिंह, राहुल गांधी, रजनी पाटिल, सुखविंदर सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का इस दौरान स्टेज के करीब पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए देखा गया। इस दौरान मंडी को बचाना है तो कौल सिंह को बचाना है के नारे भी सुनाई दिए।

युवा कार्यकर्ता हर नेता की स्पीच के बाद बार-बार नारेबाजी करते देखे गए। वहीं मंच पर बैठे प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने युवाओं को बार-बार नारे लगाने से रोका और शांति बनाए रखने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed