{"_id":"673d6642e7660e98ed012902","slug":"sukhu-govt-will-launch-new-schemes-on-completion-of-two-years-committee-will-hold-meeting-soon-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दो साल पूरे होने पर नई योजनाएं लाॅन्च करेगी सुक्खू सरकार, कमेटी जल्द करेगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दो साल पूरे होने पर नई योजनाएं लाॅन्च करेगी सुक्खू सरकार, कमेटी जल्द करेगी बैठक
Wed, 20 Nov 2024 10:03 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:03 AM IST
सार
प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर में आयोजित होने वाली आभार रैली की तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्रियों की कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर में आयोजित होने वाली आभार रैली की तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्रियों की कमेटी बनाई जाएगी। आयोजन के प्रभारी नियुक्त किए गए राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि जल्द कमेटी का गठन कर दिसंबर के पहले सप्ताह में बैठक की जाएगी। दो साल पूरे होने पर कांग्रेस सरकार नई योजनाओं को भी लाॅन्च करेगी। पुरानी योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। हर विभाग की सफल योजनाओं का प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार भी करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह 11 दिसंबर को बिलासपुर में मनाया जाएगा। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल कर एक कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी सदस्यों को आयोजन के लिए जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन