फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhu govt will celebrate one year in Dharamshala, program will be held on 11th December

HP Congress Govt: सुक्खू सरकार धर्मशाला में मनाएगी एक साल का जश्न, 11 दिसंबर को होगा कार्यक्रम

Mon, 27 Nov 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 07:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
Sukhu govt will celebrate one year in Dharamshala, program will be held on 11th December
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा हाेने का जश्न 11 दिसंबर को धर्मशाला में मनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा सौंपा है। पुलिस मैदान धर्मशाला में एक साल के कार्यकाल का जश्न मनाया जाएगा। समारोह के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को बुलाने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर पुलिस मैदान में जनसभा की जाएगी। मैदान के आसपास विभिन्न विभागों की ओर से बीते एक साल के दौरान के किए विकासात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम के आयोजन की मंजूरी मिलते ही रूपरेखा बनाने का काम शुरू हो गया है। मंत्रियों और विधायकों के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें अगले एक वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों को लेकर जनसभा में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed