{"_id":"5c49e074bdec224db8525d9c","slug":"sujanpur-kangra-youth-killed-in-blast-in-sea-ship-on-russia-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस बार्डर पर समुद्री जहाज में ब्लास्ट, सुजानपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस बार्डर पर समुद्री जहाज में ब्लास्ट, सुजानपुर के युवक की मौत
Fri, 25 Jan 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस बार्डर पर समुद्री जहाज में ब्लॉस्ट से हमीरपुर के सुजानपुर उपमंडल के मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा बीते सोमवार को हुआ है। युवक की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
इस हादसे में सुजानपुर के युवक सहित भारतीय मूल के करीब आठ युवकों की मौत हुई है। सात युवक तुर्किस्तान के मारे गए हैं। तीन दिन बाद शव के सुजानपुर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विशाल ठाकुर (22) पुत्र विक्रम सिंह निवासी पंचायत दाड़ला, भलेठ का रहने वाला था। वह अक्तूबर, 2018 में ही मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। बीते सोमवार को उनके जहाज में रूस बार्डर पर अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे जहाज में भीषण आग लग गई, जिससे विशाल सहित कुल 15 युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के मामा राजकुमार राणा ने बताया कि जहाज में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है, जिसमें उनके भांजे की मौत की सूचना है। अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर रतन गौतम का कहना है कि एसडीएम सुजानपुर को इस मामले की छानबीन के निर्देश दिए हैं।