{"_id":"59789dff4f1c1b17468b4857","slug":"suicide-by-jumping-from-beas-bridge-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ब्यास पुल से लगा दी छलांग, नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े ब्यास पुल से लगा दी छलांग, नहीं लगा कोई सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला हमीरपुर के नादौन के ब्यास पुल से एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान रमेश चंद पुत्र रोशन लाल निवासी गांव बाग, कुटियारा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नादौन पुलिस ने केस दर्ज कर ब्यास नदी के आसपास के क्षेत्रों की पुलिस चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
नदी में कूदने से पहले अपनी कमीज और चप्पलें पुल पर ही छोड़ गया। रमेश चंद के भाई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें फोन कर किसी व्यक्ति ने भाई के छलांग लगाने बारे सूचना दी है। सूचना मिलते ही परिजन नादौन पहुंचे और ब्यास में ढूंढने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
नदी में अत्याधिक जल स्तर होने के चलते अभियान में परेशानी आ रही है। अभी तक उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। रमेश चंद की पत्नी की मृत्यु लगभग आठ साल पहले हो चुकी है और तभी से वह कुछ परेशान भी रहता था।
विज्ञापन
उसके 10 और 13 साल के दो बेटे हैं। थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि छलांग लगाने वाले व्यक्ति के कपड़े और चप्पलें पुल पर ही हैं। आसपास की पुलिस चौकियों को सूचना भेज दी है।