{"_id":"5bd6ab5abdec2269525f92fe","slug":"sudhir-sharma-facebook-account-hacking-investigation-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक करने के मामले जांच होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक करने के मामले जांच होगी बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरकार में मंत्री रहे सुधीर शर्मा के फेसबुक अकाउंट के हैक होने की जांच ठप हो गई है। पिछले साल मार्च में सुधीर शर्मा ने साइबर क्राइम विंग को शिकायत दी थी कि उनके अकाउंट को हैक करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य शिकायत में उन्होंने दावा किया उनका अकाउंट हैक कर कुछ लोगों को मैसेज भेजे गए। दोनों मामलों की जांच के लिए सीआईडी ने फेसबुक इंडिया से संपर्क कर लॉग इन की डिटेल मांगी।
विज्ञापन
जांच से जुड़े अधिकारियों की मानें तो मार्च में फेसबुक इंडिया को पत्र लिखने के बाद से अब तक कोई जवाब नहीं आया। फेसबुक के जवाब न देने के बाद अब इस जांच को बंद करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
नाम न लिखने की शर्त पर जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि फेसबुक इंडिया से पांच बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने गंभीर अपराध के मामले में ही जानकारी साझा करने की बात कही है।
ऐसे में साफ है कि अगर फेसबुक इंडिया से जानकारी नहीं मिली तो जांच एजेंसी कुछ नहीं कर सकेगी। उधर, आईजी साइबर क्राइम एपी सिंह ने बताया कि जांच के संबंध में फेसबुक इंडिया को पत्र लिखा गया है। जवाब के आधार पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।