{"_id":"6669bb4fbb981195d709d0ab","slug":"sudhir-sharma-and-indra-dutt-lakhanpal-did-not-make-eye-contact-with-cm-sukhu-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Mlas Oath Ceremony: सुधीर और लखनपाल ने शपथ ली, सीएम से नजरें टकराईं, नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Mlas Oath Ceremony: सुधीर और लखनपाल ने शपथ ली, सीएम से नजरें टकराईं, नहीं मिले
Wed, 12 Jun 2024 08:45 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:45 PM IST
सार
नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल की शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू से नजरें टकराईं, लेकिन मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल शपथ ग्रहण के दौरान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल ने शपथ तो ले ली, मगर समारोह स्थल में पास-पास होने पर भी सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात नहीं हुई। सभागार में जब दोनों नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेने आए तो उस समय उनकी मुख्यमंत्री से नजरें टकराईं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य विधायक शपथ ग्रहण समारोह में पहले पहुंच गए थे।
विज्ञापन
वहीं, नेता प्रतिपक्ष व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सभागार में पहुंचे और जयराम ठाकुर के साथ वाली सीट पर बैठे रहे। राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बाद में जब नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने समारोह स्थल पर पहुंचे तो खड़े होकर जयराम ठाकुर ने उनसे हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी हाथ मिलाया तो दोनों में गपशप हुई। दोनों के बीच किसी बात पर ठहाके भी लगे, मगर चेहरों के हाव-भाव राजनीतिक विरोधी होने का साफ अहसास करवा रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य नेताओं ने जलपान भी साथ-साथ किया।
विज्ञापन
इंद्रदत्त लखनपाल को दोबारा पढ़ना पड़ा शपथ पत्र
बड़सर उपचुनाव में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने दो बार शपथ ली। दरअसल हुआ यूं कि पहले जब वे शपथ ले रहे थे तो शपथ पढ़ते वक्त ईश्वर की शपथ पढ़ना भूल गए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दोबारा शपथ पत्र बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश, जगत नेगी से मिले सुधीर
भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे सुधीर शर्मा की उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात हुई। इसके बाद बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और सुधीर शर्मा मिले और गपशप की।
'लखनपाल पर तो हरी टोपी ही जचती है'
बड़सर के भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल लाल टोपी पहनकर सभागार पहुंचे थे। जब वह शपथ लेने गए तो सभागार में बैठे कांग्रेस के कार्यकताओं ने बीच से कह दिया कि लखनपाल पर तो हरी टोपी ही जचती है।