फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sudden rock fall on Poklen engaged in doubling the road, completely damaged

Mandi News: सड़क डबललेन करने में जुटी पोकलेन पर गिरी चट्टान, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Thu, 09 Feb 2023 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेसी, धर्मपुर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेसी, धर्मपुर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Feb 2023 10:53 PM IST
सार

एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने बताया कि सड़क को खुलवाने के लिए विभाग को तुरंत आदेश दिए गए और मार्ग को खुलवाया गया।

विज्ञापन
Sudden rock fall on Poklen engaged in doubling the road, completely damaged
पोकलेन मशीन पर गिरी चट्टान। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच पर पाड़छू में डबललेन के काम में जुटी पोकलेन पर अचानक चट्टान गिर गई। इससे सड़क दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस हादसे में पोकलेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने खतरे को भांप कर छलांग लगाकर जान बचाई। सड़क पर चट्टान गिरने से यह बाधित हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इससे यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। पारच्छु पुल के समीप सड़क को चौड़ा करने के लिए पोकलेन लगी थी। शाम करीब चार बजे कटाई कर रही पोकलेन पर अचानक भारी भरकम चट्टान गिर गई।

विज्ञापन


इससे मशीन पूरी तरह दब गई। हादसे से पहले चालक को इसकी भनक लग गई। उसने छलांग लगाकर जान बचा ली। इससे सड़क बंद हो गई। इसे खोलने के लिए करीब दो घंटे तक चट्टान को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मार्ग को शाम छह बजे तक बहाल किया गया। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में वहां पर लोग पहुंच गए। इस बीच सड़क को खुलवाने के लिए निर्माण कंपनी ने दूसरी मशीनों से चट्टान को तोड़ा और हटाया गया। एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने बताया कि सड़क को खुलवाने के लिए विभाग को तुरंत आदेश दिए गए और मार्ग को खुलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed