फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   substandard rice supply in ration depots of himachal

राशन डिपुओं में घटिया चावल की सप्लाई, मंत्री के आदेश पर जांच शुरू

Thu, 01 Mar 2018 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 01 Mar 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
substandard rice supply in ration depots of himachal

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हिमाचल के डिपुओं में घटिया चावल की सप्लाई पहुंची है। इसमें कुछ चावल उपभोक्ताओं में बंट गया है। शिकायत मिलने पर सरकार ने बिक्री पर रोक लगाकर जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन


धर्मशाला में यह खेप भारतीय खाद्य निगम या खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से हुई है। सूत्र बताते हैं कि बोरी में चावल का रंग काला है और इसमें कंकड़ भी हैं। 

खाद्य आपूर्ति विभाग ने चावल का सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार राशनकार्ड धारकों को गुणात्मक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उचित मूल्य की कुछ दुकानों पर चावलों की घटिया आपूर्ति हुई है जो गंभीर मामला है। उन्होंने खाद्य निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता युक्त चावल की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कपूर ने राशनकार्ड धारकों से भी आग्रह किया कि यदि उन्हें सही खाद्य वस्तुएं उपलब्ध नहीं होती हैं, तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 पर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने डिपो धारकों से भी कहा कि वे निगम के गोदामों से सप्लाई लेते समय ध्यान रखें कि सही और गुणात्मक खाद्य वस्तुएं हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed