फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Subsidised sugar to Antodya Families in Himachal.

अंत्योदय परिवारों को सस्ती चीनी देगी सरकार, मिलेंगी मनपसंद दालें

Mon, 19 Jun 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 Jun 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
Subsidised sugar to Antodya Families in Himachal.

प्रदेश के डिपुओं में मिलने वाली सस्ती चीनी पर सब्सिडी बंद करने के बाद केंद्र सरकार ने अब अंत्योदय परिवारों को एक किलो सस्ती चीनी देने का फैसला लिया है। अगले महीने से डिपुओं में ऐसे परिवारों को प्रति कार्ड सिर्फ एक किलो चीनी 13.50 रुपये में दी जाएगी।

विज्ञापन


अपने स्तर पर सब्सिडी देकर हिमाचल सरकार राशन कार्ड में दर्ज शेष सदस्यों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी देगी। हिमाचल सरकार एपीएल परिवारों को भी 29 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सस्ती चीनी देगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने चीनी के टेंडर खोल दिए हैं। अगले महीने से उपभोक्ताओं को डिपुओं में चीनी मिलना शुरू हो जाएगी। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। इसमें साढ़े 12 लाख एपीएल जबकि अन्य गरीब परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने कहा कि चीनी के टेंडर खोल दिए गए हैं। अगले महीने से उपभोक्ताओं को चीनी मिलना शुरू हो जाएगी।  


डिपुओं में मिलेंगी मनपसंद दालें
चीनी के साथ प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को मनपसंद दालें भी देगी। पांच दालों के टेंडर फाइनल कर दाम तय कर दिए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने दो और दालों के टेंडर आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed