फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Study reveals: If you have migraine, you will have to take care of your heart also, doctors gave this advice

अध्ययन में खुलासा: माइग्रेन है तो दिल को भी रखना होगा संभालकर, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Mon, 16 Oct 2023 12:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

 अध्ययन में स्पष्ट किया गया है कि माइग्रेन एक सामान्य तंत्रिका संबंधी विकार है, जो वैश्विक आबादी के 12 प्रतिशत को प्रभावित करता है। 

विज्ञापन
Study reveals: If you have migraine, you will have to take care of your heart also, doctors gave this advice
दिल(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

अगर आपको माइग्रेन है तो दिल का भी ख्याल रखें। माइग्रेन के मरीजों को दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों में कई बार दिल की धड़कन भी अनियमित हो सकती है।  यह खुलासा आईजीएमसी शिमला, दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर इंदौर, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिरुवनंतपुरम के संयुक्त अध्ययन में हुआ है। आईजीएमसी शिमला से इस अध्ययन में डॉ. जयेश वालेचा शामिल रहे हैं। इस अध्ययन में स्पष्ट किया गया है कि माइग्रेन एक सामान्य तंत्रिका संबंधी विकार है, जो वैश्विक आबादी के 12 प्रतिशत को प्रभावित करता है।

विज्ञापन


माइग्रेन हृदय रोग की घटनाओं जैसे मायोकार्डियल रोधगलन, एनजाइना पेक्टोरिस और कार्डियक अतालता के बढ़ते जोखिम से भी जुड़ा है। हाल ही में इसे क्यूरिस्क थ्री हृदय रोग भविष्यवाणी स्कोर में जोड़ा गया है। अध्ययन में सबसे महत्वपूर्ण हृदय की अनियमित धड़कन के साथ माइग्रेन का एक महत्वपूर्ण संबंध दिखाया है। माइग्रेन के मरीजों में धड़कन के अनियमित चलने से संबंध दिखाया गया है। रोगियों में अज्ञात हृदय संबंधी विकारों की जांच जरूरी है। डाॅक्टरों ने सलाह दी है कि माइग्रेन है तो िदल के रोगों की भी जांच करवाते रहें। 
विज्ञापन


यह हैं रोग के कारण
महिलाओं में मासिक धर्म से पहले एस्ट्रोजन हारमोन के स्तर में गिरावट, अन्य लोगों में तनाव, ठंड का सामना करना, कम नींद, हार्मोनल उतार-चढ़ाव, भावनात्मक तनाव, मौसम परिवर्तन, शराब का सेवन, उपवास आदि से भी यह बीमारी होती है। नाइट्रेट और नाइट्राइट युक्त खाद्य परिरक्षक का सेवन और नींद में खलल भी इसका कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed