फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Study reveals Colourful grains and vegetables can control diseases like diabetes blood pressure

अध्ययन में खुलासा: मधुमेह, रक्तचाप जैसी बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं रंग-बिरंगे अनाज और सब्जियां

Fri, 09 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि भोजन में रंग-बिरंगे अनाज और सब्जियां मधुमेह, रक्तचाप जैसी बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Study reveals Colourful grains and vegetables can control diseases like diabetes blood pressure
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भोजन में रंग-बिरंगे अनाज और सब्जियां मधुमेह, रक्तचाप जैसी बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं। बैंगनी मक्का, लाल चावल और नीले आलू जैसे रंगीन अनाज पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। यह खुलासा एक अध्ययन में हुआ है। इस अध्ययन को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला से राहुल कुमार तिवारी और रविंद्र कुमार ने किया है। इस अध्ययन टीम में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से ईशिता शर्मा, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर से प्रियंका लाल, आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान कटक से अवधेश कुमार और मिलन कुमार लाल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा से किल्ली प्रसाद सहित शोधकर्ताओं की एक टीम ने सहयोग किया है।

विज्ञापन


अध्ययन में पाया गया है कि पारंपरिक रूप से सफेद चावल, गेहूं और मक्का आहार की आधारशिला रहे हैं। हालांकि, बैंगनी मक्का, लाल चावल और नीले आलू जैसी रंगीन किस्में महत्वपूर्ण लाभ देती हैं। वह स्वाभाविक रूप से स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले यौगिकों से भरपूर हैं। अध्ययन में भोजन में रंगीन स्टेपल शामिल करने के कई प्रमुख लाभों पर प्रकाश डाला गया। ये जीवंत खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। जैसे-जैसे उपभोक्ता कृत्रिम योजकों से दूर होते जा रहे हैं। वे रंगीन स्टेपल खाद्य उत्पादों में रंग जोड़ने का एक प्राकृतिक तरीका प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

 

इन खाद्य पदार्थों में मौजूद रंगद्रव्य स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम के लिए भी सहयोगी हो सकते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन से पता चला है कि रंगीन स्टेपल खाने से कोलेस्ट्रॉल, रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और यहां तक कि कुछ कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे उपभोक्ता प्राथमिकताएं प्राकृतिक और पौष्टिक विकल्पों की ओर बढ़ रही हैं। इन जीवंत अनाज और सब्जियों में खाने के तरीके में क्रांति लाने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed