{"_id":"5f089a278ebc3e638045f98b","slug":"students-will-be-able-to-see-the-subjects-of-the-first-two-deposited-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से जमा दो के विषयों को ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली से जमा दो के विषयों को ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी
Sat, 11 Jul 2020 10:39 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:39 AM IST
सार
हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें सीबीएसई, हिमाचल शिक्षा बोर्ड के विषय भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें सीबीएसई, हिमाचल शिक्षा बोर्ड के विषय भी शामिल रहेंगे। इसके लिए एससीईआरटी सोलन दीक्षा पोर्टल तैयार कर रहा है। इसमें संबंधित विषयों को अपलोड करने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एससीईआरटी सोलन ने पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करना भी शुरू कर दिया है। इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन विषयों के बारे में जानकारी आसानी से मिलेगी। अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पोर्टल पर किया जा रहा कार्य
एससीईआरटी सोलन प्रिंसिपल नीलम कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन जानकारी देने के लिए दीक्षा पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल से विद्यार्थियों-अध्यापकों को कई विषयों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। एससीईआरटी पहली से जमा दो के सभी विषयों को ऑनलाइन अपलोड कर रही है जिसकी सुविधा जल्द ही विद्यार्थियों को मिल जाएगी। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें सीबीएसई, हिमाचल शिक्षा बोर्ड के विषय भी शामिल रहेंगे।