फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students of colleges will be promoted on the basis of internal assessment and previous class results

हिमाचल: आंतरिक मूल्यांकन और पिछली कक्षा के परिणाम के आधार पर प्रमोट होंगे कॉलेजों के विद्यार्थी

Thu, 08 Jul 2021 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 11:11 AM IST
सार

राज्य मंत्रिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा कर रहे शैक्षणिक वर्ष 2018-20 बैच को स्कूल इंटर्नशिप में छह सप्ताह की छूट दे दी है। 

विज्ञापन
Students of colleges will be promoted on the basis of internal assessment and previous class results
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंतरिक मूल्यांकन और पिछली कक्षा के परिणाम के आधार पर कॉलेजों में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फार्मूला अधिसूचित करेगा।

विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा कर रहे शैक्षणिक वर्ष 2018-20 बैच को स्कूल इंटर्नशिप में छह सप्ताह की छूट दे दी है। कोरोना संकट के चलते बीते डेढ़ वर्ष से हिमाचल में स्कूल बंद हैं। प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों में इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता है। सरकार से छूट मिलने के बाद अब इनका परिणाम जारी हो सकेगा। उधर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की इसी शैक्षणिक सत्र से परीक्षाएं लेना शुरू होंगी।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र तैयार करेगा। तीसरी कक्षा की परीक्षाओं की जांच क्लस्टर स्तर पर, पांचवीं कक्षा की खंड स्तर और आठवीं कक्षा की जिला स्तर पर की जाएंगी। क्लस्टर, खंड और जिला स्तर पर ही इन कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। अब इन कक्षाओं में भी विद्यार्थियों को फेल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के टीकाकरण की प्रगति की सराहना की। बैठक में जानकारी दी गई कि 30 जून 2021 तक 90 प्रतिशत शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों का टीकाकरण कर लिया गया है। महाविद्यालयों के लगभग 25 हजार विद्यार्थियों का टीकाकरण 28 व 29 जून 2021 को किया गया। 30 जून 2021 तक महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed