फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students of class 10th and 12th will be able to study in two phases through radio in himachal

रेडियो से दो चरणों में पढ़ाई कर सकेंगे 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी

Mon, 20 Apr 2020 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Students of class 10th and 12th will be able to study in two phases through radio in himachal
रेडियो - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रेडियो से पढ़ाने के लिए सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय और आकाशवाणी के बीच एमओयू साइन हो गया है। शिक्षा निदेशालय को 11 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट और साढ़े 12 बजे से एक बजे तक के दो स्लॉट मिले हैं। आकाशवाणी ने एमओयू को अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली भेज दिया है। संभावित है कि बुधवार से रेडियो के माध्यम से दो कक्षाओं के करीब दो लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि रेडियो पर पढ़ाई करवाने के लिए टाइम टेबल इस तरह से बनाया जाएगा कि दूरदर्शन की पढ़ाई इससे प्रभावित न हो।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस समय दसवीं की दूरदर्शन पर क्लास लगेगी, उस समय आकाशवाणी पर इनकी क्लास नहीं लगेगी। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी व्हाटसऐप ग्रुप से नहीं जुड़ सके हैं तथा जिनके पास टीवी भी नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए अब रेडियो से क्लास लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर विद्यार्थी की पढ़ाई सुचारु बनाए रखने के लिए रेडियो का माध्यम चुना है। इस तकनीक के शुरू होने से प्रदेश में बोर्ड कक्षाओं का कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित नहीं रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed