{"_id":"5ca2103ebdec221425447178","slug":"students-of-10th-class-will-be-given-grace-marks-in-art-a-paper-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को 10वीं के इस पेपर में मिलेंगे छह ग्रेस मार्क्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को 10वीं के इस पेपर में मिलेंगे छह ग्रेस मार्क्स
Mon, 01 Apr 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मैट्रिक के कला ए के पेपर में विद्यार्थियों को छह नंबर मिलेंगे। पेपर मूल्यांकन के दौरान प्रश्न संख्या सात के पार्श्व भाग में चौड़ाई में अंतर या किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे नजरअंदाज करने के निर्देश बोर्ड ने परीक्षकों को दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रश्न से संबंधित अन्य संभावित त्रुटि को भी नजरअंदाज करने को कहा गया है, क्योंकि कला ए के पेपर में प्रश्न संख्या सात में पूछी गई स्केल के पार्श्व भाग की चौड़ाई 80 सेंमी दर्शाई गई थी, जबकि इसकी चौड़ाई 60 सेंमी होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
ग्रेस मार्क्स देते समय यह भी रखा जाएगा ध्यान
इसके अलावा स्केल के शेष भागों का मूल्यांकन उसके विभिन्न अंगों के आवंटित अंकों के आधार पर ही किया जाएगा। ग्रेस मार्क्स देते समय यह भी ध्यान रखा जाएगा कि पेपर में कुल अंकों का योग 50 से अधिक न हो।
कला ए के पेपर में 26 नंबरों के प्रश्न में सात अंक सम्मुख, छह पार्श्व, छह प्लान, दो अंक पैमाना, दो अंक पेपर डिविजन, जबकि तीन अंक राइटिंग के दिए जाते हैं।
प्रश्न के छह अंकों के पार्श्व भाग की स्केल में चौड़ाई में अंतर था। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मैट्रिक के कला ए के पेपर में पार्श्व भाग के छह अंक अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे।