{"_id":"659bb1a1dd940811b003e58a","slug":"students-honored-under-national-invention-campaign-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विधार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विधार्थियों को किया सम्मानित
Mon, 08 Jan 2024 01:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:56 PM IST
सार
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सोमवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के 18 विधार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विधार्थियों को सम्मानित किया
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सोमवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के 18 विधार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया था। ग्रुप एक में प्रथम स्थान पर अनन्या शर्मा, अदिति ठाकुर और निशांत का स्थान पर रहा। ग्रुप दो में रुचि, राहिव और कार्तिक दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप तीन में नवीन, निशांत और निखिल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह और कुमारी ममता प्रभारी राष्ट्रीय अविष्कार अभियान व अन्य अध्यापकों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को अंग्रेजी की डिक्शनरी, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, कापियां और पेन वितरित किए। इस मौके पर मीनाक्षी, सुभाष, अनु वाला, मुकेश शर्मा, कुमारी ममता, किरण वाला, सुषमा आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों को कठिन मेहनत करने और उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन