{"_id":"61d480a1e5be9b200a1c588f","slug":"student-take-corna-vaccin-in-shimla-in-rain-shimla-news-sml3956892194","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों ने लगवाई वैक्सीन, बारिश नहीं रोक सकी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों ने लगवाई वैक्सीन, बारिश नहीं रोक सकी राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन 98 फीसदी किशोरों ने लगवाई जिले में वैक्सीन
जिले के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बारिश और कड़ाके की ठंड भी किशोरों का जोश कम नहीं कर पाई। कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर किशोरों में भारी उत्साह है। टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन 5900 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। दूसरे दिन का लक्ष्य 6038 रखा था। लेकिन कड़ाके की ठंड की बावजूद 98 फीसदी किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। जिले के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है।
राजधानी शिमला में लगभग पूरा दिन रही बारिश लगी रही। लेकिन शहर के सरकारी स्कूलों में बनाए केंद्रों में वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहा। छात्र गर्म कपड़े पहन कर और बारिश से बचने के लिए छाते लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए स्कूल पहुंचे। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालुगंज में सुबह साढे़ दस बजे छात्र को पहला टीका लगाया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य दिनेश ठाकुर, शिक्षक विनय चौहान, रोशन लाल, रंजना कंवर और अविनाश नेगी की देखरेख में स्कूल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन बजे तक टीके लगाने की प्रक्रिया को जारी रखा।
अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले 14 छात्रों को मिलाकर 87 को वैक्सीन लगाई गई। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर और नोडल अधिकारी संगीता गुप्ता और शारीरिक शिक्षिका अमरजीत ने बताया कि स्कूल में बनाए वैक्सीनेशन सेंटर में कुल 93 विद्यार्थियों को टीके लगाए गए। चौड़ा मैदान हाई स्कूल की मुख्य अध्यापिका बनिता कुमारी ने बताया कि स्कूल में कुल चार विद्यार्थियों को ही टीके लगे। समरहिल स्कूल में चार कक्षाओं के 84 विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। प्रधानाचार्य केसी शर्मा ने बताया कि छुट्टियां हो जाने के कारण स्कूल के बहुत से छात्र अपने गांव चले गए है, वहीं खराब रहा मौसम भी कम छात्रों के आने का कारण रहा हो सकता है।
विज्ञापन
फागली स्कूल में वैक्सीन लगवाने भीगते हुए पहुंचे छात्रों ने बताया कि लंबे समय से वह टीके लगवाने का इंतजार कर रहे थे। सांगटी से वैक्सीन लगवाने फागली स्कूल आए हर्ष ठाकुर ने कहा कि वह सुबह दस बजे ही स्कूल पहुंचे थे। ग्यारह बजे से पहले ही उन्हें टीका लग गया था। नाभा से टीका लगवाने आए जतिन ने कहा कि घर के नजदीक स्कूल में टीका लगवाने में कोई परेशानी पेश नहीं आई। टुटीकंडी से वैक्सीन लगवाने आए जतिन ने कहा कि बारिश से परेशानी जरूर हुई लेकिन वह बस से ही स्कूल तक पहुंचे।