फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student protest in kullu regarding overloading issue in buses

बसों में सीट न मिलने पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे विद्यार्थी, निकाली रोष रैली

Wed, 26 Jun 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
student protest in kullu regarding overloading issue in buses
- फोटो : अमर उजाला

बंजार बस हादसे के बाद प्रदेश में ओवरलोडिंग पर पुलिस और परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। इससे कुल्लू जिले में छात्रों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। बसों में न बैठाए जाने से नाराज विद्यार्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


पाहनाला व दोहरानाला क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों बुधवार को भी सड़कों पर उतरे।  विद्यार्थियों ने विधायक सुंदर ठाकुर की अगुवाई में एक रोष रैली निकाली। इसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


बसों में सीट न मिलने के कारण पाहनाला और दोहरनाला के अधिकतर विद्यार्थी दो दिनों से स्कूल नहीं जा सके हैं। कई छात्रों को दस से 15 किमी सफर कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। बसों में सीट टूू सीट सवारियां बिठाने से उन्हें बस से उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पाहनाला से कुल्लू पहुंचने में उन्हें काफी वक्त लग रहा है। एक बस बुधवार को पाहनाला के लिए आई। लेकिन इसमें आधे बच्चे ही आ सके, जबकि आधे से अधिक वहीं रह गए।

इसके बाद विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और ढालपुर में आकर रोष रैली निकाली। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।


सरकार को चाहिए कि अतिरिक्त बसें रूटों पर चलाएं, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने भी आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही समस्या का हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed