फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Student Parent breaks into tears requested DC Chamba for teaching staff in Primary school

Himachal: डीसी के सामने फूट-फूटकर रोए बच्चों के अभिभावक, स्थायी अध्यापक भेजने की लगाई गुहार

Wed, 24 May 2023 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 May 2023 05:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की छुद्रा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्थायी अध्यापक नहीं हैं। बुधवार को बच्चों के अभिभावक डीसी कार्यालय में आकर रो पड़े।

विज्ञापन
Student Parent breaks into tears requested DC Chamba for teaching staff in Primary school
डीसी से गुहार लगाते अभिभावक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आखिरकार स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष समेत अभिभावकों ने रो-रो कर उपायुक्त से राजकीय प्राथमिक पाठशाला छुद्रा में स्थायी अध्यापक की तैनाती की मांग की। अभिभावकों ने साफ किया है कि स्कूल में स्थायी अध्यापक की तैनाती को लेकर जनमंच में, मुख्यमंत्री संकल्प सेवा नंबर और एडीएम समेत शिक्षा उपनिदेशक को भी कई बार अवगत करवा चुके हैं बावजूद इसके अभी तक स्कूल में स्थायी अध्यापक की तैनाती नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


डेढ़ साल से प्रतिनियुक्ति पर विद्यालय में बार-बार नया अध्यापक भेजा जाता है जिससे बच्चे किसी भी विषय का संपूर्ण ज्ञान अर्जित नहीं कर पा रहे हैं। इसी समस्या से खिन्न होकर अभिभावकों ने बीते छह दिन से बच्चों को स्कूल में नहीं भेजा है। खैर, उपायुक्त ने अभिभावकों को समस्या का समाधान करवाने को लेकर उचित प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इससे पहले विकास खंड सलूणी के तहत आते राजकीय प्राथमिक पाठशाला छुद्रा में स्थायी अध्यापक की तैनाती न होने से खिन्न स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समेत अभिभावकों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिभावकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर स्कूल में स्थायी अध्यापक की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नरेंद्र कुमार सहित आशीष कुमार, प्रियंका देवी, अनु कुमारी, इंद्रा देवी, ममता देवी आदि ने बताया कि शिक्षा सबका अधिकार है। बावजूद इसके राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पिछले डेढ़ वर्ष से अस्थायी अध्यापक के सहारे ही पढ़ाई चल रही थी। रोजाना बदल-बदल कर अध्यापकों के आने से बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही थी।


इसी समस्या के चलते अभिभावकों ने 18 मई से बच्चों को स्कूल में न भेजने का फैसला लिया और स्थायी अध्यापक की तैनाती मांगी। बावजूद इसके अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। बुधवार को अभिभावक उपायुक्त चंबा से मिले और रो-रो कर बच्चों का भविष्य खराब न हो, इसके लिए स्थायी अध्यापक की तैनाती करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed