{"_id":"5d36f31a8ebc3e6cd9046f21","slug":"student-of-bangladesh-committed-suicide-in-private-university-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के वियोग में बांग्लादेशी छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के वियोग में बांग्लादेशी छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान
Tue, 23 Jul 2019 05:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jul 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में एक विदेशी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। इसकी पहचान मोहम्मद अजाजल इस्लाम उर्फ साजिव (20) पुत्र मोहमम्द शाहीदुल जिला रोंगपुर बांग्लादेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
छात्र राजधानी के निजी विश्वविद्यालय में बीबीए कर रहा था और किराये के कमरे में रहता था। पुलिस के मुताबिक मृतक ने प्रेमिका के वियोग में घर की छत पर फंदा लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस को इसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है कि वह खुद की मर्जी से सुसाइड कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बांग्लादेश दूतावास को इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार देर शाम की है। युवक की एक निजी विश्वविद्यालय में बीबीए के प्रथम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले चार-पांच महीने से परेशान चल रहा था। मंगलवार रात को युवक ने छत के लेंटर पर जाकर फंदा लगा लिया।
पुलिस ने मौके से 30 रुपये और दो हजार का नकली नोट बरामद किया। डीएसपी दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि छात्र ने प्रेमिका के वियोग में जान दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बांग्लादेश दूतावास को इस संबंध में सूचना दे दी है।