फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student murder case: traces of blood found on adapter, bike and key from accused's house

छात्रा हत्याकांड : आरोपी के घर से एडॉप्टर, बाइक और चाबी पर मिले खून के निशान

Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Student murder case: traces of blood found on adapter, bike and key from accused's house
अंब छात्रा हत्याकांड के विरोध में ठठल में रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Una
अंब (ऊना)। अंब में 15 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस और एसआईटी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में अब रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (आरएफएसएल) की टीम ने घटनास्थल और आरोपी के घर में जाकर जांच की। टीम को आरोपी के घर में लगे मोबाइल चार्ज करने वाले एडॉप्टर, बाइक और चाबी पर खून के निशान मिले हैं। टीम ने जांच के लिए तीनों को कब्जे में ले लिया है। जबकि, मामले में एसआईटी की जांच के तहत सोमवार को साइबर क्राइम पुलिस शिमला के टीम ने भी अंब पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरएफएसएल धर्मशाला से सोमवार को अंब में तीन सदस्यीय टीम पहुंची। इस टीम ने आरोपी के पास से बरामद सामान और घर पर जांच गहन छानबीन की। टीम ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की और मौके पर पड़े बालों के सैंपल लिए। टीम को वारदात वाले दिन आरोपी ने इस्तेमाल की बाइक पर खून से सने अंगूठे का निशान मिला।
विज्ञापन

साथ ही आरोपी के घर पर लगे मोबाइल चार्जर एडॉप्टर और बाइक की चाबी पर भी खून के निशान पाए गए हैं। आरएफएसएल की टीम ने तीन वस्तुओं को अपने कब्जे में ले लिया है। टीम ने आरोपी के घर से घटना वाले दिन पहने कपड़ों और वाशिंग मशीन को भी कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने वारदात के बाद घर आकर चुपचाप अपने कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोने के लिए डाल दिया था। बाद में उसकी मां ने इन कपड़ों को धोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, एसआईटी की जांच के तहत एडिशनल एसपी स्टेट साइबर क्राइम पुलिस नरवीर सिंह राठौर ने भी अंब पहुंचकर मामले की छानबीन से जुड़े डिजिटल तथ्य एकत्रित किए। आरोपी की मोबाइल डाटा लोकेशन सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए।

इस बीच, अदालत ने हत्या के आरोपी को फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
चार दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने सोमवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया। पुलिस ने रिमांड की अवधि बढ़ाने की पैरवी की। अदालत ने आरोपी का और दो दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed