{"_id":"5cbf3629bdec221418355ae4","slug":"student-death-while-playing-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में खेलते-खेलते छात्र की मौत, ये बताया जा रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में खेलते-खेलते छात्र की मौत, ये बताया जा रहा कारण
Tue, 23 Apr 2019 09:49 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पद्धर में एक स्कूली छात्र की खेलते-खेलते तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्र अभय पुत्र अमित कुमार स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार सुबह अपने दोस्तों के साथ खेल मैदान में खेल रहा था।
विज्ञापन
अचानक छात्र को चक्कर आया। इस दौरान मैदान में मौजूद डीपीई भूपेंद्र शर्मा और पीईटी जितेंद्र ठाकुर ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही मंडी ले जाते समय बिजनी के पास अभय ने दम तोड़ दिया। मेडिकल ऑफिसर पधर डॉ. विनय वर्मा ने कहा कि मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
विज्ञापन
उधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पाठशाला प्रधानाचार्य धर्मा शर्मा ने बताया कि वह अवकाश पर हैं लेकिन सूचना मिली है कि अभय खेल मैदान में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।
अचानक ही छात्र की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। छात्र की दु:खद मौत पर स्कूल में शोक सभा का आयोजन कर छात्र को स्कूली विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी।