फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student awarded

Shimla News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 63 विजेताओं को किया सम्मानित

Wed, 01 Mar 2023 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
student awarded
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईएएस मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महावीर सिंह ने आधुनिक भौतिकी पर एक व्याख्यान के साथ की। कार्यक्रम 63 युवा विज्ञान पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। युवा विज्ञान पुरस्कार विजेताओं में हमीरपुर से क्षितिज ,कांगड़ा से शगुन और बिलासपुर से अक्षित शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। ऊना के आर्यन पूरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसमें राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की धन राशि, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को नब्बे हजार और इसी क्रम में दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दस हजार रुपये की धन राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article