फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strike of Gramin Dak Sevak continues for the second day, demonstrations held

Gramin Dak Sevak Strike: ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, निकाली रैली

Wed, 13 Dec 2023 01:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Dec 2023 01:41 PM IST
सार

हड़ताल के चलते मनरेगा भुकतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बचत खाता, जमा
निकासी का कार्य और डाक सेवाओं का आदान-प्रदान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Strike of Gramin Dak Sevak continues for the second day, demonstrations held
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल। - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते कुल्लू जिला की 95 शाखाओं में कामकाज ठप हो गया है। हड़ताल के चलते मनरेगा भुकतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बचत खाता, जमा निकासी का कार्य और डाक सेवाओं का आदान-प्रदान नहीं हो रहा है। जिला कुल्लू ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष सुजिंद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले भी कई बार सरकार के समक्ष इन मांगों को रखा गया। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन


ऐसे में अब सभी डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।  जब तक उनकी मांगें पूरा नहीं होतीं तब तक कार्य को बंद रखेंगे। शुक्रवार को कुल्लू में रोड शो होगा। वहीं, चंबा में भी ग्रामीण डाक सेवको ने शहर में अपनी मांगों को लेकर रैली निकाल अपना रोष प्रकट किया। रैली पूरे शहर का चक्कर काटने के बाद उपायुक्त कार्यालय चंबा पहुंची। रैली के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब हो हल्ला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed