फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   strik

आईजीएमसी में आज से हड़ताल

Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
strik
नीट-पीजी की काउंसलिंग न होने से रेजिडेंट डॉक्टरों ने लिया हड़ताल पर जाने का फैसला
विज्ञापन

क्रॉसर
300 रेजिडेंट डॉक्टर आज से होंगे हड़ताल पर
रूटीन के ऑपरेशन बंद, इमरजेंसी सर्जरी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सोमवार से (आज से) स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अस्पताल के 3 सौ रेजिडेंट डॉक्टरों ने नीट और पीजी की काउंसलिंग जल्द करने की मांग पूरी न होने पर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इससे जहां इलाज के लिए आए मरीजों को भटकना पड़ेगा वहीं रूटीन के ऑपरेशन भी नहीं होंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है कि इमरजेंसी ऑपरेशन होते रहेंगे। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की पुष्टि की है। आईजीएमसी में आज से रेजिडेंट डॉक्टर सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक हड़ताल पर होंगे। हड़ताल के दौरान चिकित्सक किसी भी मरीज का उपचार नहीं करेंगे। वह केवल कैंपस के बाहर बैठकर अपना विरोध जताएंगे। इसके चलते ओपीडी और वार्ड का काम प्रभावित होगा। मरीजों के अस्पताल में दाखिल होने और छुट्टी का काम भी पूरी तरह प्रभावित रहेगा। सैकड़ों मरीजों के ऑपरेशन भी टल गए। आने वाले दिनों में मरीजों को भारी दिक्कतें आएंगी। कोविड, आईसीयू और इमरजेंसी पहले की तरह चलती रहेगी।
विज्ञापन

रूटीन में होते है 60 ऑपरेशन
आईजीएमसी में ऑर्थो, सर्जरी, आंखों, इएनटी और न्यूरो सर्जरी के करीब 60 ऑपरेशन रोज होते हैं। लेकिन हड़ताल के बाद अब 2 या तीन ऑपरेशन ही होंगे। यह ऑपरेशन भी वह होंगे जो बहुत जरूरी होंगे। इसके अलावा कैंपस के अंदर मार्च निकला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव को सौंपा जाएगा ज्ञापन
आईजीएमसी में पहले ही डॉक्टरों की कमी चल रही है। ऐसे में अब आरडीए ने डॉक्टरों के बोझ को हल्का करने के लिए नया तरीका निकाला है। आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज मेतान ने बताया कि सरकार अस्पतालों में डॉक्टरों का बोझ कम करने के लिए नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट (एमबीबीएस) की सेवाएं ले सकती हैं। इनमें जिन पीएचसी और सीएचसी में अधिक डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं उनको भी आईजीएमसी में बुलाया जा सकता है। आईजीएमसी में काम कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों का बोझ भी कम होगा और स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होंगी। आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज ने बताया कि सोमवार सुबह स्वास्थ्य सचिव को कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस पर सरकार अमल करती है तो वह हड़ताल की टाइमिंग को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed