फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   strict law will be framed against fraud with apple growers of himachal

सेब खरीद में ठगी रोकने के लिए कड़ा होगा कानून: मारकंडा

Thu, 07 Feb 2019 05:18 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 07 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
strict law will be framed against fraud with apple growers of himachal

तीन हजार करोड़ से ज्यादा के बागवानी क्षेत्र से जुड़े बागवानों को ठगी व धोखाधड़ी से बचाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश सरकार सड़क किनारे आढ़त का काम करने वालों पर नकेल कसने के लिए नीति लाएगी।

विज्ञापन


कानून कड़ा किया जाएगा, जिससे आढ़त के नाम पर किसी बागवान से उसकी मेहनत की कमाई न छिने। वीरवार को कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने विधानसभा में माकपा विधायक राकेश सिंघा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सिंघा ने पूछा था कि आढ़त के नाम पर बागवानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वालों पर अब तक सरकार ने क्या कार्रवाई की है। आरोप लगाया कि अब तक सिर्फ 30 लोगों पर केस हुए हैं और चार लोग ही गिरफ्तार किए गए हैं। तेरह प्रतिशत अपराधियों पर ही कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 प्रतिशत अपराधियों पर ही कार्रवाई की गई

strict law will be framed against fraud with apple growers of himachal

फरार आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही जिससे लगता है कि वह भी उनके साथ मिली हुई है। वहीं, विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि पुलिस के पास तो सिर्फ कुछ मामले ही हैं।

बड़ी संख्या में मामले हैं जो कोर्ट में चल रहे हैं और अगर उनको भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह ठगी का खेल 50 करोड़ से भी ज्यादा का निकलेगा।

दोनों विधायकों के आरोपों के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि विभाग नियमों को सख्त करने के साथ ही सभी मामलों को दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए काम कर रही है। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़कर उनसे बागवानों की करोड़ों की रकम भी रिकवर की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed