फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Strict instructions: Recognition of private school canceled if education board's curriculum is not taught

सख्त निर्देश: शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया तो निजी स्कूल की मान्यता रद्द

Fri, 22 Oct 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों में केवल बोर्ड का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली से 12वीं तक की एनसीईआरटी की ओर से संकलित की गई पुुस्तकें उपलब्ध की गई हैं, ताकि पाठ्यक्रम में किसी तरह की समस्या न आए। 

विज्ञापन
Strict instructions: Recognition of private school canceled if education board's curriculum is not taught
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित पाठ्यक्रमों को नहीं पढ़ाने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। इस बारे में बोर्ड प्रबंधन ने सभी संबद्धता प्राप्त स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। साफ किया गया है कि स्कूलों में बोर्ड के प्रकाशित पाठ्यक्रम को ही पढ़ाया जाए। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।  स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों में केवल बोर्ड का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली से 12वीं तक की एनसीईआरटी की ओर से संकलित की गई पुस्तकें उपलब्ध की गई हैं, ताकि पाठ्यक्रम में किसी तरह की समस्या न आए। उन्होंने निजी स्कूलों से आग्रह किया है कि बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्य पुस्तकों और प्रैक्टिकल पुस्तकों को बोर्ड से संबंधित पुस्तक वितरण, सूचना, मार्गदर्शन केंद्र और पंजीकृत विक्रेता से ही खरीदें। समय-समय पर निजी संस्थानों में बोर्ड की ओर से औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में किसी तरह की खामी नजर आई तो तुरंत प्रभाव से संस्थान की मान्यता को बोर्ड की ओर से रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed