{"_id":"5daef8a98ebc3e017b4c0fde","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-adulterate-sweets-parmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयों में मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयों में मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: परमार
Wed, 23 Oct 2019 10:41 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
vipin parmar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त फूड इंस्पेक्टरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में परमार ने कहा कि हाल ही में सरकार ने फूड इंस्पेक्टरोें के आधा दर्जन से अधिक पद भरे हैं। दिवाली पर फूड इंस्पेक्टर हर साल जगह-जगह से सैंपल भरते हैं।
विज्ञापन
इस बार भी भरे जा रहे हैं। सैंपल फेल होने पर कार्रवाई होगी। एक सवाल के जवाब में परमार ने कहा कि आयुर्वेद विभाग में हुए घोटाले की जांच विजिलेंस ब्यूरो को दी जाएगी। आयुर्वेद विभाग में हुई खरीद में कोई भी अनियमितता हुई होगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बद्दी में दवाओं की जांच के लिए जल्द लैब खोली जाएगी। कंडाघाट की प्रयोगशाला को भी मजबूत किया जाएगा। पीएचसी, सीएचसी के स्तर पर अधिकांश उपचार सुविधाएं मुहैया करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पतालों में किसी भी तरह की कोताही के मामले में भी सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों के पद भरने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।