फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Story of warrior Karna told in Dastan

Shimla News: दास्तान में बताई योद्धा कर्ण की कहानी

Sat, 21 Sep 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Story of warrior Karna told in Dastan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में दास्तानगोई कार्यक्रम के दूसरे दिन दास्तान-ए-कर्ण अज महाभारत प्रस्तुत की गई। शाम 5 बजे के बाद गौथिक हॉल में शुरू हुए इस दास्तान में महाभारत के प्रसिद्ध योद्धा कर्ण के जीवनगाथा पर गहन चिंतन किया गया।

महमूद फारूकी की लिखी दास्तान-ए-कर्ण अज़ महाभारत महान योद्धा कर्ण के जीवन की पुनर्कथन है, जो उर्दू, फ़ारसी, हिंदी और संस्कृत स्रोतों पर आधारित है। इसमें कर्ण के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक के जीवन की खोज करते हुए प्रस्तुति के माध्यम से योद्धा की पीड़ा और सबसे महत्वपूर्ण रूप से उसकी त्रासदी को उजागर किया। दास्तानगोई उर्दू कहानी कहने का एक रूप है। इसे एक या दो लोगों द्वारा किया जाता है। इसमें कहानी कहने के लिए कविता और संगीत सहित कई तत्वों का संयोजन होता है। गेयटी थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गेयटी थियेटर में दो दिवसीय दास्तान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed