फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stone fruit packing materials are expensive, carton prices are rising.

Shimla News: स्टोन फ्रूट की पैकिंग सामग्री महंगी, कार्टन के दाम बढ़े

Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stone fruit packing materials are expensive, carton prices are rising.
कार्टन की कीमतें बढ़ने से बागवानों की पैकिंग की लागत बढ़ी, बोले-सरकार और विभाग का नहीं है नियंत्रण
विज्ञापन

बीते वर्ष के मुकाबले 1 से 2 रुपये तक बढ़े बॉक्स के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में स्टोन फ्रूट (गुठलीदार फल) के सीजन के बीच पैकिंग सामग्री महंगी हो गई है। इस बार कार्टन बीते वर्ष के मुकाबले 1 से 2 रुपये तक प्रति बॉक्स मंहगा हुआ है। कार्टन की कीमतें बढ़ने के कारण बागवानों की पैकिंग की लागत बढ़ गई है। कार्टन के दामों ने बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

बागवानों का कहना है कि सरकार और विभाग का स्टोन फ्रूट के लिए प्रयोग होने वाले कार्टन पर कोई नियंत्रण नहीं है। बागवानों को खुले बाजार से कार्टन खरीदना पड़ता है। कार्टन कारोबारी हर साल अपनी मनमानी करते हैं और अपनी मर्जी से दाम बढ़ा देते हैं। इस कारण बागवानों को हर साल महंगाई की मार पड़ रही है। बागवानों ने बताया कि इस बार भी स्टोन फ्रूट कार्टन महंगा कर दिया है। बाजार में पीनट बॉक्स का रेट 7 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये प्रति बॉक्स, 2 किलो वाले गेट कार्टन का रेट 14 रुपये से बढ़कर 15 रुपये और 4 किलो वाले 16 सिक्का कार्टन का दाम 16 रुपये की जगह 18 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि पहले ही मजदूरी, स्प्रे और ढुलाई की लागत लगातार बढ़ रही है। अब कार्टन के दाम बढ़ने से स्टोन फ्रूट को मंडियों तक पहुंचाना और महंगा हो जाएगा। इसका ज्यादा असर छोटे बागवानों पर पड़ेगा। बागवानों का कहना है कि जिले में काफी मात्रा में स्टोन फ्रूट का उत्पादन हो रहा है। चेरी, आड़ू, प्लम, खुमानी और नाशपाती समेत कई अन्य स्टोन फ्रूट का उत्पादन होता है। इसके लिए भारी मात्रा में कार्टन का इस्तेमाल होता है। बागवानों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार स्टोन फ्रूट की पैकिंग सामग्री के दामों को नियंत्रित करें ताकि बागवानों को हर साल कार्टन के दामों की वजह से आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्टन के लिए नियम बनाए सरकार
स्टोन फ्रूट की पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कार्टन पर सरकार और विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। हर साल व्यापारी मनमाने तरीके से इसके रेट बढ़ा देते हैं। सरकार को सेब की तर्ज पर इसके कार्टन को भी रेगुलेट करना चाहिए। सेब उत्पादक संघ की मांग है कि सरकार को स्टोन फ्रूट के कार्टन के नियम बनाने चाहिए।
-सोहन ठाकुर, अध्यक्ष सेब उत्पादक संघ


हर साल बढ़ जाते हैं कार्टन के दाम
जिले में स्टोन फ्रूट का सीजन शुरू हो चुका है। किसान बाजारों से स्टोन फ्रूट की पैकिंग के लिए कार्टन खरीद रहे हैं। इस बार भी दुकानदारों ने दाम बढ़ा दिए हैं। दुकानदार हर साल इसके दाम बढ़ाते हैं। एक तरफ बागवानों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है, दूसरी तरफ लागत लगातार बढ़ रही है। बागवानी अब घाटे का सौदा बन रहा है। सरकार को स्टोन फ्रूट के कार्टन के दामों के लिए नियम बनाने चाहिए ताकि बागवानों की लूट पर रोक लग सके।

-प्रेम चौहान, किसान सभा जिला सचिव


कोट
एचपीएमसी एमआईएस के तहत आने वाले फलों के कार्टन को ही रेगुलेट करती है। इसके विषय में उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही इसके बारे में कुछ बता पाएंगे।
-डीसी राणा, प्रबंध निदेशक एचपीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article