फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Steel bridge will be built in place of 100 years old historical red bridge, Rs 12 crore will be spent

Mandi News: 100 साल पुराने ऐतिहासिक लाल पुल की जगह बनेगा स्टील ब्रिज, 12 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 12 Sep 2023 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Sep 2023 03:56 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी सदर क्षेत्र के पंडोह में 100 साल पुराने ऐतिहासिक लाल पुल के स्थान पर शीघ्र ही 12 करोड़ की लागत से स्टील ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल ने प्रदेश सरकार को 12 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा है।

विज्ञापन
Steel bridge will be built in place of 100 years old historical red bridge, Rs 12 crore will be spent
स्टील ब्रिज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर क्षेत्र के पंडोह में 100 साल पुराने ऐतिहासिक लाल पुल के स्थान पर शीघ्र ही 12 करोड़ की लागत से स्टील ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल ने प्रदेश सरकार को 12 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। अभी पंडोह बाजार को इलाका बदार के साथ जोड़ने के लिए अस्थायी तौर पर झूला पुल बनाया जा रहा है। इस साल 9 और 10 जुलाई को आई भयंकर बाढ़ के कारण पंडोह का 100 साल पुराना लाल पुल ढह गया था।

विज्ञापन


इस पुल के टूट जाने से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों का संपर्क कट गया है। इलाका बदार और पंडोह बाजार के लोगों ने सीएम सुखविंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह से गुहार लगाई है कि पुल के निर्माण के लिए सरकार जल्द से जल्द धनराशि जारी करें, ताकि पुल को जल्द बनाया जा सके। पुल के न होने से इलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों की हजारों आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है और पंडोह तक आने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खासकर कर्मचारियों, स्कूली और कालेज जाने वालों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वालों को इससे ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पुल के टूटने से पंडोह बाजार का कारोबार भी ठप होकर रह गया है क्योंकि लोगों का अब बाजार आना-जाना बेहद कम हो गया है। यही कारण है कि पंडोह के लोग पुरजोर तरीके से इस पुल के निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने की गुहार लगा रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग थलौट के अधिशाषी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि जैसे ही धनराशि की स्वीकृति आएगी, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed