महिला आयोग की नई अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने संभाला कार्यभार, ये रहेगी पहली प्राथमिकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में राज्य महिला आयोग की स्थापना 1997 से हुई थी। आयोग में स्थापना के बाद मौजूदा समय तक करीब 8 हजार 875 मामलों को निपटाया गया है। 375 मामले अभी लंबित हैं।
अमर उजाला से बातचीत में डेजी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने के साथ वे टूट रहे परिवारों को आपसी समझौते सेे जोड़ने का काम करेंगी। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ बनाने की भी कोशिश करेंगी। कहा कि वे 2000 में भाजपा में सक्रिय रूप से शामिल हुईं। प्रदेश भाजपा की सचिव के साथ परवाणू नगर निगम की चेयरमैन रही हैं।
शिमला की रहने वाली हैं डेजी
महिला आयोग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर मूल रूप से शिमला जिले के कोटगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पति कर्नल आरएस ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनके दो बच्चे हैं।
फ्रेंच भाषा में हैं गोल्ड मेडलिस्ट
डॉ. डेेेजी ठाकुर ने ताराहाल स्कूल से पढ़ाई के बाद सेंट बीड्स कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री ली। इसके बाद एचपीयू से एमए और एमफिल करने के बाद मनोविज्ञान में पीएचडी की मानक उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा वे फ्रेंच भाषा में भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं।