{"_id":"5d45a0068ebc3e6d250dc2f0","slug":"state-level-programme-of-dr-yashwant-singh-parmar-birth-anniversary-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर यहां होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर यहां होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
Sat, 03 Aug 2019 08:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने इस बार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला से बाहर आयोजित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस परमार की जयंती उनके गांव बागथन में चार अगस्त को मनाएगी। परमार जयंती के बाद भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम अन्य जिलों में आयोजित किए जाएंगे। परमार जयंती पर सिरमौर के बागथन में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को पार्टी ने अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, डॉ. परमार के परिजन, महासचिव हरिकृष्ण हिमराल सहित जिला सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। परमार जयंती कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बागथन के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम खासकर नेताओं की जयंती और जन्मदिवस समारोह राजीव भवन से बाहर निकलकर आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत डॉ. परमार की जयंती से की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।