{"_id":"62bdd911cee0bb5dc952f5e5","slug":"state-level-powerlifting-competition-anisha-of-chamba-became-the-most-powerful-woman-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Powerlifting Competition: हिमाचल के चंबा की अनीषा बनीं सूबे की सबसे ताकतवर महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Powerlifting Competition: हिमाचल के चंबा की अनीषा बनीं सूबे की सबसे ताकतवर महिला
Fri, 01 Jul 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Jul 2022 05:00 AM IST
सार
पालमपुर में हुई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 310 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने यह खिताब जीता। अब अनीषा कुमारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं।
विज्ञापन
चंबा की बेटी अनीषा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की ताकतवर महिला का खिताब चंबा की बेटी अनीषा ने अपने नाम किया है। पालमपुर में हुई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 310 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने यह खिताब जीता। अब अनीषा कुमारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं। वह विकास खंड चंबा की सरोल पंचायत के गनियाली गांव की रहने वाली हैं। पिता कमल कुमार की खेलकूद प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर जीवन में आगे बढ़ने की सीख ने अनीषा को कामयाबी की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अनीषा ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो चुका है। माता कांता देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
उन्हें शुरू से जिम में पसीना बहाना पसंद है। जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन जून में पालमपुर में हुई राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीते। बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक, डेड लिफ्ट में स्वर्ण पदक और स्क्वाड में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने प्रतियोगिता में 310 किलोग्राम भार उठाकर प्रदेश की ताकतवर महिला का खिताब भी जीता।
विज्ञापन
इससे पहले भी तीन बार अनीषा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसमें पालमपुर में हुई प्रतियोगिता के वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों वर्गों में स्वर्ण और सोलन में हुई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक शामिल हैं। अनीषा ने महज 20 वर्ष की आयु में इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने सफलता का श्रेय परिवार और कोच सिमरन सिंह कुकरेजा को दिया है।
विज्ञापन
ल्ड तकनीकी वर्ग के 30 नए पदों को सृजित किया गया है।