{"_id":"657978cf0c92ce55f3054e8e","slug":"state-level-forest-sports-meet-and-duty-meet-in-hamirpur-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वन विभाग की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वन विभाग की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Wed, 13 Dec 2023 02:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:57 PM IST
सार
राज्य स्तरीय फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट एंड ड्यूटी मीट हमीरपुर में 15 से 17 दिसंबर तक सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएग ।
विज्ञापन
डीएफओ हमीरपुर राकेश शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
वन विभाग की राज्य स्तरीय फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट एंड ड्यूटी मीट हमीरपुर में 15 से 17 दिसंबर तक सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएग । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी वन मंडलों से 700 से ज्यादा महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 150 ऑफिशियल की भी तैनाती भी की जा रही है। डीएफओ हमीरपुर राकेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि इस स्पोर्ट्स मीट का थीम फिटनेस फॉर नेचर रखा गया है। राकेश कुमार ने बताया कि इसमें 13 से ज्यादा टीम में आ रही हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स मीट में टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
इस बार की स्पोर्ट्स मीट में कुछ नई चीजों को भी शामिल किया जा रहा है। इसमें चालकों के लिए भी पहली बार दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। तीन अलग-अलग तरह की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी ताकि वन विभाग की गतिविधियों के बारे में लोगों को भी जानकारियां दी जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के वन विभाग के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के लिए भी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें कोई भी ऑनलाइन जुड़कर हिस्सा ले सकता है । गौरतलब है कि पिछले 24 सालों से इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जाता है।
विज्ञापन