फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level cricket competition: 12 teams of the state will compete for the trophy from December 9

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता: नौ दिसंबर से ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी प्रदेश की 12 टीमें

Thu, 02 Dec 2021 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

एचपीसीए के महासचिव सुमित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता नौ दिसंबर से दो जनवरी तक विभिन्न मैदानों में खेली जाएगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच अमतर और धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच धर्मशाला स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
State level cricket competition: 12 teams of the state will compete for the trophy from December 9
धर्मशाला में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नौ दिसंबर से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रदेश के 12 जिलों की टीमों को चार पूलों में रखा गया है। पूल के लीग मुकाबलों के मैच तीन दिवसीय होंगे। जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मैच चार दिवसीय होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 30 दिसंबर से दो जनवरी तक खेला जाएगा। 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक दोनों सेमीफाइनल अमतर और धर्मशाला में खेले जाएंगे। एचपीसीए के महासचिव सुमित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता नौ दिसंबर से दो जनवरी तक विभिन्न मैदानों में खेली जाएगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच अमतर और धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच धर्मशाला स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

पूल-ए के मुकाबले (बिलासपुर)

9-11 दिसंबर       बिलासपुर- सोलन

13-15 दिसंबर     चंबा- सोलन
17-19 दिसंबर      चंबा- बिलासपुर


पूल-बी के मुकाबले (ऊना)

9-11 दिसंबर       ऊना- लाहौल स्पीति
13-15 दिसंबर     मंडी- लाहौल स्पीति
17-19 दिसंबर      ऊना-मंडी

पूल-सी के मुकाबले (धर्मशाला)

9-11 दिसंबर       कांगड़ा- सिरमौर
13-15 दिसंबर     कुल्लू- सिरमौर
17-19 दिसंबर      कांगड़ा-कुल्लू

पूल-डी के मुकाबले (अमतर)

9-11 दिसंबर       हमीरपुर- किन्नौर
13-15 दिसंबर     शिमला- किन्नौर
17-19 दिसंबर     हमीरपुर- शिमला

पहला सेमीफाइनल

25-28 दिसंबर
क्वार्टर फाइनल-1 और क्वार्टर फाइनल-4 के विजेता में।
 

दूसरा सेमीफाइनल

25-28 दिसंबर
क्वार्टर फाइनल-2 और क्वार्टर फाइनल-3 के विजेता में।
 

फाइनल मुकाबला

30 दिसंबर से दो जनवरी
सेमीफाइनल-1 और सेमीफाइनल-2 के विजेता में। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed