फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Allied and Health Care Council constituted, Director Medical Education Chairman

Health Care Council: राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल गठित, निदेशक चिकित्सा शिक्षा चेयरमैन

Fri, 19 May 2023 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 May 2023 10:21 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन कर दिया। निदेशक चिकित्सा शिक्षा को काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है।

विज्ञापन
State Allied and Health Care Council constituted, Director Medical Education Chairman
हेल्थ केयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन कर दिया। निदेशक चिकित्सा शिक्षा को काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं संयुक्त/अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग और आईजीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी विभागों के अध्यक्षों को सदस्य बनाया है। सहायक निदेशक विकिरण सुरक्षा (रेडिएशन सेफ्टी) आईजीएमसी से विनोद चौहान को काउंसिल सचिव की जिम्मेदारी दी है। सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिूसचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट के तहत राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन हुआ है। इसके गठन के बाद से पूरे प्रदेश भर में विभिन्न श्रेणियों के करीब 12 हजार कर्मियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिलेगा। वहीं प्रदेश भर में जो भी पैरामेडिकल के नए संस्थान खुलेंगे वे भी इसी काउंसिल की मंजूरी के बाद खोले जाएंगे। राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सचिव विनोद चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी देने का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed