फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stalls establshed on the unsafe historical ridge shimla

धंसते ऐतिहासिक रिज मैदान पर लगा दिया पंडाल

Wed, 22 Aug 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Stalls establshed on the unsafe historical ridge shimla

रिज टैंक में दरारें होने और इसके धंसने के खतरे के बावजूद यहां पंडाल लगा दिए हैं। मंगलवार दिन भर बड़ी क्रेन मशीन से रिज के इस हिस्से पर पंडाल लगाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन


इसी साल टैंक की सफाई के दौरान नगर निगम ने टैंक के छत वाले हिस्से में दरारें पाए जाने के बाद यहां बड़ी रैलियां और सभाएं करने पर रोक लगाने का दावा किया था। बाकायदा आईआईटी के एक्सपर्ट बुलाकर इसकी मरम्मत का दावा किया था।
विज्ञापन


हालांकि मरम्मत तो हुई नहीं, लेकिन अब रिज के नो व्हीकल जोन में पंडाल लगा दिए गए हैं।  सवाल उठ रहे हैं कि रिज मैदान पर दूसरी जगह यह पंडाल क्यों नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और जिला प्रशासन चाहते तो नो व्हीकल जोन के बाहर भी यह पंडाल लगा सकते थे। समर फेस्टिवल का मंच भी हर साल इस जोन से बाहर ही लगाया जाता रहा है। लेकिन शोक सभा करने के लिए नो व्हीकल जोन को ही चुना है।


इस सभा में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। वहीं नगर निगम आयुक्त पंकज राय का कहना है कि रिज पर रैली या सभा करने की अनुमति गृह विभाग देता है। नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed