फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ssp and women constable injured in youth congress protest at vidhan sabha shimla

युकां के पथराव के बाद लाठीचार्ज, एएसपी समेत डेढ़ दर्जन लोग घायल

Sat, 25 Aug 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Aug 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
ssp and women constable injured in youth congress protest at vidhan sabha shimla

हिमाचल विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेस ने वाकआउट किया तो बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस बीच लाठीचार्ज और पथराव का खूब दौर चला।

विज्ञापन


यह सब उस समय हुआ जब प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और बढ़ते नशा माफिया के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ विधानसभा भवन के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को जब रोकने की कोशिश की गई तो गुस्साए युकां कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें एएसपी समेत चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें और लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चक्का जाम किया

ssp and women constable injured in youth congress protest at vidhan sabha shimla

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मुनीश ने कहा कि उनके एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसके बाद पांच घंटे तक प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज से नाराज युकां कार्यकर्ताओं ने विक्ट्री टनल के पास आधे घंटे तक चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

 शुक्रवार सुबह 11:30 बजे प्रदेश भर से युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रैली के लिए चौड़ा मैदान में पहुंचे। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसर चंद यादव, कांग्रेस विधायक, प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के अधिकांश विधायक भी रैली में पहुंचे थे। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा भवन के गेट के पास पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस पर बरसाए झंडों के डंडे और पत्थर

ssp and women constable injured in youth congress protest at vidhan sabha shimla

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हाथों में लिए झंडों के डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें एक एएसपी, एएसआई और चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जवाब में पुलिस ने पहले पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।

जब वे बैरिकेड्स पार करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। घायल युकां कार्यकर्ताओं का उपचार सेनीटेरियम अस्पताल और आईजीएमसी में चल रहा है।

युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसर चंद यादव ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और पुलिस ने बल प्रयोग करके कार्यकर्ताओं को घायल किया है।

सदन में गूंजा पुलिस लाठीचार्ज, विपक्ष का वाकआउट

ssp and women constable injured in youth congress protest at vidhan sabha shimla

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा  सदन में गूंजा और इसके विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने वाकआउट किया। जैसे की सदन में बैठे कांग्रेस विधायकों को सूचना मिली कि पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर किया है।

इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में कहा कि पुलिस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस विधायक इस मामले की जांच चाहते हैं। सरकार पुलिस को संरक्षण दे रही है।

इसके साथ ही विपक्ष के सदस्य खड़े होकर विरोध कर नारेेबाजी करने लगे और सदन से वाकआउट कर गए। विपक्ष के वाकआउट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसाए।

एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। हमने 15-20 हजार लोगों का नेतृत्व करके आंदोलन किए हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ। जिस तरीके से पुलिस पर पत्थर और डंडे  बरसाए गए, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता युवाओं को उकसा कर खुद सदन मेें आ गए।

कांग्रेस ने दिया धरना

ssp and women constable injured in youth congress protest at vidhan sabha shimla

वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया और  विधानसभा के गेट के बाहर सड़क पर बैठकर सरकार और पुलिस के खिलाफ विरोध दर्ज किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सोमवार तक अगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो सदन में विपक्ष विरोध करेगा। युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी।

युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष केसर चंद यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और पुलिस ने बल प्रयोग करके कार्यकर्ताओँ को घायल किया है। युका इससे घबराने वाली नहीं है और यह संघर्ष जारी रहेगा। वह पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं से अस्पताल में मिलने जाएंगे। 

 

पुलिस पर पत्थर और डंडेे बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम

ssp and women constable injured in youth congress protest at vidhan sabha shimla

विपक्ष के वाकआउट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि पहले पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसाए। एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

हमने 15-20 हजार लोगों का नेतृत्व करके आंदोलन किए हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ। जिस तरीके से पुलिस पर पत्थर और डंडे बरसाए गए, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। युवाओं को उकसा कर नेता खुद सदन मेें आ गए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सोमवार तक अगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने देगा। युकां पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed