दर्दनाक हादसा, बच्चे समेत कुचले गए गुजरात के सैलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने नौ साल के बेटे के साथ धर्मशाला घूमने आए गुजरात के दंपति को एसएसबी की बस ने कुचल डाला। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा हिमाचल के धर्मशाला शहर में हुआ। यहां कोतवाली बाजार कैंट रोड पर काली माता मंदिर के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बस ने गुजरात के तीन सदस्यों का परिवार कुचल दिया।
हादसे में टायर के नीचे आने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि, बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल धर्मशाला अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दी गई है। हादसे में बच्चे के पिता को काफी चोटें आई हैं। हादसा वीरवार दोपहर कैंट रोड स्थित काली माता मंदिर के पास हुआ। एसएसबी की बस मैकलोडगंज से सपड़ी जा रही थी।
इसी दौरान काली माता मंदिर के पास निजी स्कूल की बस पार्क थी। सामने से एक अन्य वाहन आ रहा था। वाहन को पास देते वक्त कम जगह होने के कारण बस के पिछले हिस्से की चपेट में गुजरात निवासी मां और बेटा आ गए। बेटा टायर के नीचे आ गया।
मैकलोडगंज घूमने जा रहे थे सैलानी
हादसे में ख्याती बागूल पत्नी सुदीप बागूल (30) सी-3, वेटरिनरी स्टाफ क्वार्टर नजदीक बुरस्द वास्ता तहसील और जिला आनद (गुजरात) गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनका बेटा जल बाबुल पुत्र सुदीप बागूल की टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में सुदीप बागूल को भी चोटें आई हैं। यह परिवार गुजरात से मैकलोडगंज और धर्मशाला घूमने के लिए आया था।
दोपहर के समय परिवार के सभी सदस्य सड़क पर पैदल चलकर घूमने का आनंद ले रहे थे। इतने में एसएसबी की बस की चपेट में परिवार के सदस्य आ गए। बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई थी। सपड़ी में ट्रेनिंग कर रहे कांस्टेबल भी मैकलोडगंज घूमने आए थे। सपड़ी से तीन बसें मैकलोडगंज के लिए आई थीं। एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। हादसे में बच्चे की मौत हो गई है।
खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत
उधर, सिरमौर के शिलाई के तहत शिलाई-पांवटा मार्ग पर टिंबी के समीप वीरवार को राशन से लदा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वीरवार को एक ट्रक परमाणु से सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का रिफाइंड तेल लेकर शिलाई जा रहा था। तभी टिंबी के पास सिंयारी में ट्रक अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, ट्रक में मात्र चालक था जिसकी राजेंद्र सिंह नाम के रूप में शिनाख्त हुई है। पांवटा डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है।