{"_id":"ae3b9449341c815e713179cfb68c5c5f","slug":"ss-jogta-will-be-state-president-of-employee-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगटा के नाम पर सीएम वीरभद्र ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगटा के नाम पर सीएम वीरभद्र ने लगाई मुहर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Aug 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस जोगटा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री ने इनके नाम पर मुहर लगा दी है। दूसरे गुट के गोपाल शर्मा को महासचिव और सुरेंद्र मनकोटिया को कर्मचारी पेंशनर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
वीरवार को दोनों गुटों ने पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान सीएम ने महासंघ की राज्य कार्यकारिणी में दोनों गुटों के पदाधिकारियों को शामिल होने को कहा। सीएम ने कहा कि जेसीसी में दोनों गुटों के जिला अध्यक्ष और महासचिव को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ता के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एसएस जोगटा को अध्यक्ष, गोपाल शर्मा को महासचिव और मनकोटिया को कर्मचारी पेंशनर कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
नए अध्यक्ष बने एसएस जोगटा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महासंघ के तीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसकी अधिसूचना आज जारी होने की उम्मीद है। इधर, महासचिव गोपाल (मनकोटिया गुट) ने कहा कि जेसीसी के लिए दोनों गुटों की लिस्ट तैयार कर सरकार को दी जानी है।
इनमें से कौन- कौन पदाधिकारी जेसीसी में शामिल रहेगा, इसका फैसला सरकार करेगी। सीएम ने तीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।