अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सिखाने हिमाचल आएंगे श्रीश्री रविशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर हिमाचल आएंगे। शिमला में प्रेसवार्ता में योग महोत्सव की समन्वयक कमलेश बरवाल ने यह जानकारी दी। कमलेश ने बताया कि 21 जून को रविशंकर धर्मशाला के पुलिस मैदान में शाम साढ़े पांच बजे लोगों के समक्ष पहुंचेंगे।
यहां वे लोगों को योग का संदेश देंगे। इससे पहले वह सुबह 9 बजे सुजानपुर (हमीरपुर) में भी जाएंगे। योग महोत्सव में विश्व के 150 देशों में योग संदेश को वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। '
महोत्सव को सफल बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने एक जून से लेकर 21 जून तक अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग- हिमाचल योग महोत्सव से राज्यव्यापी अभियान चलाया है।
इसमें संस्था के शिक्षक शहर, गांव, स्कूलों में जाकर योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। संस्था ने दावा किया है कि पुलिस मैदान में करीब 40 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। शिमला से जो लोग यहां जाना चाहते हैं, वे संस्था की इकाई के साथ संपर्क कर सकते हैं।
शिमला में तीन और धर्मशाला में पहली बार योग शिविर
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की राज्य मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा और उप प्रभारी जीतराम पंवर ने बताया कि श्रीश्री रविशंकर इससे पहले तीन बार शिमला आ चुके हैं। उन्होंने 11 सितंबर 2001, 18 और 19 जून 2003 को लेडीज पार्क और 21 मार्च 2011 में शिमला के रिज मैदान में लोगों को योग क्रियाएं सिखाई हैं।
अमेरिका में दे चुके हैं योग का संदेश
पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविशंकर अमेरिका में योग का संदेश दे चुके हैं। दूसरी बार यूरोपीय संसद में सांसदों के एक विशिष्ट समूह का नेतृत्व कर चुके हैं। इसमें कई सांसदों ने योग किया था।
लाखों लोगों के जीवन में आया बदलाव
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था का दावा है कि 400 प्रशिक्षित शिक्षकों, हजारों स्वयंसेवकों के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने लाया गया है।