फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SPU Mandi: Counseling for vacant seats of B.Ed from September 2, candidates securing this many marks called

एसपीयू मंडी: बीएड की खाली सीटों के लिए 2 सितंबर से काउंसलिंग, इतने अंक हासिल करने वाले अभ्यार्थियों को बुलाया

Sat, 31 Aug 2024 09:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2024 09:55 AM IST
सार

एसपीयू ने  दो राउंड के बाद बीएड की खाली पड़ी 349 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
SPU Mandi: Counseling for vacant seats of B.Ed from September 2, candidates securing this many marks called
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार पटेल विवि मंडी ने दो राउंड के बाद बीएड की खाली पड़ी 349 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। इसके मुताबिक 2 और 3 सितंबर को काउंसलिंग होगी। 2 सितंबर को 47 और इससे अधिक अंक वाले अभ्यार्थियों को बुलाया गया है, जबकि 3 सितंबर को 22 से 46 अंकों वाले अभ्यार्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने को बुलाया गया है।  इसके साथ ही विवि ने छात्र-छात्राओं को सभी जरूरी निर्देश दिए हैं ताकि ऑफलाइन काउंसलिंग में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे। इसमें कहा गया है कि काउंसलिंग शुल्क 500 रुपये काउंसलिंग के दिन ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके अलावा सीट मिलने पर  सीट आवंटन शुल्क 37,056 उस दिन ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन


एक बार आवंटित कॉलेज को तीसरे चरण की काउंसलिंग के दौरान नहीं बदला जाएगा। डीन अकादमिक मामले डॉ. करण गुप्ता ने बताया कि सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह यह सुनिश्चित करें कि वे आवश्यक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी अपने साथ लाएं। काउंसलिंग के दिन मूल दस्तावेज और आवश्यक शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा। काउंसलिंग का स्थान एसपीयू ऑडिटोरियम रहेगा। दस्तावेजों में आवेदन का प्रिंट आउट ऑनलाइन भरा हुआ, बीएड का परिणाम स्कोर कार्ड, दसवीं, जमा दो, ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र के अलावा उप श्रेणी, आधार कार्ड की कॉपी, बोनाफाइड हिमाचली, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो नवीनतम साथ लाने होंगे।

विज्ञापन

एमबीबीएस के पहले राउंड की काउंसलिंग में 931 सीटें आवंटित
एमबीबीएस काउंसलिंग के पहले राउंड में अस्थायी सीटों को आवंटन हो गया है। इसमें 931 सीटों का आवंटन किया गया है। संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि अगर सीट आवंटन में कोई भी गड़बड़ी है तो इसकी सूचना अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक को दें। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यह आवंटन अस्थायी है इसमें परिवर्तन किया जा सकता है।   ऐसे में अभ्यर्थी इस पर किसी अधिकार का दावा नहीं कर सकते और कोर्ट में भी चुनौती नहीं दी जा सकती है।

आवंटित सीटों में एचपी कोटा से  सबसे अधिक सीटों का आवंटन किया गया है। इसके अलावा प्रबंधन कोटा और एनआरआई कोटे से भी सीटों का आवंटन किया गया है। सीटों का आवंटन श्रेणियों उप श्रेणियों के मुताबिक किया गया है। इसमें सामान्य, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, आर्थिक कमजोर, सिंगल गर्ल चाइल्ड के आधार पर भी किया गया है।  एमएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमबीबीएस के पहले चरण की काउंसलिंग में अस्थायी आवंटन में 931 सीटों को आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंतिम सीट आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed