{"_id":"610bef5997c0442311075d15","slug":"sports-minister-anurag-honoring-the-players-who-returned-after-winning-medals-in-tokyo-olympics-by-giving-them-chamba-thaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा थाल, हिमाचली टोपी से ओलंपिक में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा थाल, हिमाचली टोपी से ओलंपिक में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
Thu, 05 Aug 2021 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:32 PM IST
सार
द चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी के प्रयासों से चंबा थाल की कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मेडल जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों को ये थाल देकर सम्मानित कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साइखोम मीराबाई चानू को सम्मानित करते खेल मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक से मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चंबा थाल देकर सम्मानित कर रहे हैं। हिमाचली टोपी और कुल्लवी शॉल देकर भी सम्मानित किया जा रहा है। उधर, अभी तक 12 चंबा थाल दिल्ली भेजे गए हैं। चंबा थाल तीन प्रकार के होते हैं। सबसे छोटे थाल की कीमत 1400 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
उससे बड़ा थाल 2 हजार से 2200 रुपये और सबसे बड़े थाल की कीमत तीन हजार से 3500 रुपये होती है। द चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी के प्रयासों से चंबा थाल की कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मेडल जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों को ये थाल देकर सम्मानित कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोसायटी ने चंबा थाल दिल्ली भेजे हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इन्हें खिलाड़ियों को भेंट कर रहे हैं। सोसायटी के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, सदस्य सचिव अंकित वर्मा, उपाध्यक्ष विशाल कायस्था, कोषाध्यक्ष निशु, भूरि सिंह म्यूजियम चंबा के प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर, सदस्य मनजीत कुमार, नवीन, इंदु शर्मा तथा भावना सलाहकार मनुज शर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व उपायुक्त ने द चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी का गठन किया है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य जिले के आर्ट एंड क्राफ्ट को प्रोत्साहन देना है। मनुज शर्मा ने बताया कि चंबा थाल तैयार करने में दो दिन लगते हैं। अब तक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर चित्र के अलावा विष्णु के दसावतार व माता के विभिन्न अवतार उकेरकर टोक्यो ओलंपिक से मेडल जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों के लिए करीब 12 चंबा थाल भेजे गए हैं।