खेल दिवस: कबड्डी में निधि, सुषमा जैसी खिलाड़ी देश को दी हैं संजीव ठाकुर ने
सोलन जिले में नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेलो इंडिया सेंटर के कबड्डी कोच संजीव ठाकुर ने खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेलो इंडिया सेंटर के कबड्डी कोच संजीव ठाकुर ने खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। संजीव सेंटर को देश का सबसे बेस्ट सेंटर बना दिया है। 2018 के बाद यहां से हर बार राष्ट्रीय स्तर पर किसी न किसी वर्ग में ट्राॅफी आ रही है। संजीव स्वयं कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं और एशियन गेम में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं अभी तक उनके सेंटर से 50 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुके हैं।
दो महिला खिलाड़ी देश की कबड्डी टीम में हैं और छह इंडिया कैंप में। राजपुरा के किसान रणजीत सिंह और सुलोचना ठाकुर के घर में जन्मे संजीव का खेलों के प्रति बचपन से शौक रहा है। महिला कबड्डी में निधि और सुषमा इंडिया टीम में खेल रही हैं। साक्षी शर्मा, तनवी, शगुन और पुरुष वर्ग में मंयक, प्रवीण व गोगू इंडिया कैंप में हैं। राजपुरा खेलो इंडिया सेंटर की 12 महिला खिलाडियों को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने गोद लिया है। विवि पढ़ाई के साथ खिलाड़ियों को डाइट मनी और मेडिकल सुविधा देता है।
कोच मिले तो हिमाचल में तैयार होंगे राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी
धर्मशाला। हिमाचल में खेल विभाग में खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य जैसा मार्ग दर्शन प्रदान करने और प्रशिक्षण देने वाले कोच उपलब्ध नहीं हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के पास 100 जूनियर कोच और 13 सीनियर कोच के पद हैं। वर्तमान में 31 जूनियर और 11 सीनियर कोच ही हैं। ऐसे स्थिति में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए सोचा भी नहीं जा सकता है। सरकार की ओर से करीब एक साल से जूनियर कोच के 25 पद भरने के लिए कवायद शुरू की गई थी, लेकिन वह भी अभी ठंडे बस्ते में पड़ी है।
कोच की कमी से खिलाड़ियों को प्रदेश से दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। प्रदेश में करीब 83 खेल ब्लॉक हैं, ऐसे में एक-एक कोच भी हो तो 83 कोच की जरूरत है। विभाग के पास केवल 31 जूनियर कोच ही हैं। शिमला जिले में 13 के करीब कोच हैं। ऊना में पांच कोच सेवाएं दे रहे हैं। कांगड़ा जिले में एक सीनियर कोच सहित केवल चार कोच ही सेवाएं दे रहे हैं। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने बताया कि प्रदेश में खाली चल रहे जूनियर कोच के पदों का मामला उनके ध्यान में है। पद भरने के लिए कवायद जल्द शुरू होगी।
प्रदेश में कोच के 100 में से 69 पद लंबे समय से खाली
जिला कोच
शिमला 13
कांगड़ा 4
ऊना 5
कुल्लू 1
चंबा 1
मंडी 2
बिलासपुर 5
सिरमौर 3
किन्नोर 2
सोलन 3
हमीरपुर 3
लाहौल स्पिति 0