फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports Complex players won six medals in table tennis.

Shimla News: टेबल टेनिस में खेल परिसर के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sports Complex players won six medals in table tennis.
मंडी में आयोजित स्पर्धा में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में युग ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मंडी में 8 से 10 मई तक आयोजित प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच शिमला के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


अंडर-17 बालक वर्ग में युग ठाकुर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर-15 बालक वर्ग में अयान तोमर ने रजत पदक जीतकर शिमला को गौरवान्वित किया। अंडर-11 बालक वर्ग में आगमवीर जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में भी शिमला की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-13 बालिका वर्ग में नायशा चौहान और गीतांजलि ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा अंडर-11 बालिका वर्ग में वरानया चौहान ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर खेल परिसर और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक अभय लखनपाल के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। टेबल टेनिस कोच अभय लखनपाल स्वयं टीम के साथ मंडी में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुकाबलों के दौरान रणनीतिक मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article