{"_id":"5ca1b579bdec22144c1932c3","slug":"spice-jet-flight-from-kangra-to-jaipur-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा से जयपुर के लिए स्पाइस जेट की सीधी हवाई सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा से जयपुर के लिए स्पाइस जेट की सीधी हवाई सेवा शुरू
Mon, 01 Apr 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गग्गल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गग्गल (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगल से पिंक सिटी जयपुर के लिए स्पाइस जेट ने सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। जयपुर से सुबह 7.35 बजे फ्लाइट गगल एयरपोर्ट पहुंची। 20 मिनट के अंतराल के बाद गगल से वापस जयपुर के लिए रवाना हुई। जयपुर के लिए हवाई जहाज सप्ताह में छह दिन उड़ेगा। एक यात्री का किराया 3645 रुपये रहेगा।
विज्ञापन
पहले दिन स्पाइस जेट के 78 सीटर विमान में जयपुर से गगल के लिए 62 यात्री आए, जबकि 50 यात्री गगल से जयपुर के रवाना हुए। जयपुर से आए यात्रियों के लिए हवाई अड्डे को विशेष रूप से सजाया गया था। यात्रियों का गगल पहुंचने पर स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
स्पाइस जेट के प्रबंधक जितेंद्र ने बताया कि अब गगल हवाई अड्डे में आने वाले विमानों की संख्या तीन हो गई है। दो विमान एयर इंडिया के आते हैं। पर्यटन सीजन से पहले स्पाइस जेट की नई सेवाएं शुरू करने से होटल व्यवसाय और टैक्सी चालकों को भरपूर लाभ मिलेगा। बता दें कि धर्मशाला से शिमला और चंडीगढ़ के लिए भी एक सप्ताह में सस्ती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन